ब्रेस्ट बढ़ाने का घरेलू उपाय व नुस्खे Increase Breast Size Naturally In Hindi

ब्रेस्ट बढ़ाने का घरेलू उपाय : दोस्तों यदि आप किसी भी पुरूष से पूछे की उन्हें महिला के अंदर ऐसा क्या दिखता है, जिसे देखकर वह आकर्षित होते है? तो आपको अधिकांश पुरूषों का जवाब होगा वह महिलाओं के स्तन (Breast) देखकर आकर्षित और उत्तेजित हो जाते है.

अगर महिलाओं की भी बात करें, रिसर्च के अनुसार जिस स्त्रीयों के स्तन या आसान भाषा में ब्रेस्ट का साइज़ छोटा होता है, वह खुद को भी कम आकर्षित पाती है. जिस कारण बहुत सी महिलाएं कई तरह के उपचार या पुश-अप ब्रा की भी मदद लेती है. महिलाओं की खूबसूरती में उसके हर अंग का महत्वपूर्ण स्थान होता है फिर वह चाहे आंखें, बाल , या फिर ब्रेस्ट ही क्यों ना हो? महिलाओं के व्यक्तित्व को आकर्षक बनाने में इन सभी अंगो का महत्वपूर्ण योगदान होता है

कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ महिलाएं जिनके छोटे स्तन होते हैं वह भी जाने अनजाने हीन भावना से घिरने लगती
हैं। उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे उन पर कोई भी कपड़े अच्छे नहीं लग रहे हैं या फिर भी औरों की तुलना में आकर्षक नहीं लग रही है। ऐसे में इन महिलाओं को निराश और परेशान होने की बिलकुल आवश्यकता नहीं है हम उन महिलाओं को ब्रेस्ट बढ़ाने का घरेलू उपाय – Breast Size Badhane ke Gharelu Nuskhe in Hindi उपाय व नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो उनके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे।

ब्रेस्ट बढ़ाने का घरेलू उपाय – Breast Size Badhane ke Gharelu Nuskhe in Hindi

1) दाल बढ़ाएं आपके स्तन का साइज-

दाल अधिकतर हमारे खाने के काम आती है पर क्या आपको पता है कि इसमें आप अपना स्तन बढ़ाने का घरेलू उपाय भी आजमा सकती हैं। जी हां यह मुमकिन है। इसके लिए आप एक कटोरी मसूर दाल ले और उसे घंटे भर के लिए भीगा कर रख ले। जब दाल अच्छे से भीग जाए तो इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को रोजाना 1 घंटे तक स्तन में लगा रहने दें और हल्के गर्म पानी से धो लें। थोड़े दिन के प्रयासों के बाद आप अपने स्तन में वृद्धि देखेंगे।

2) मेथी दाना है बहुत ही हितकर—

स्तन का साइज बढ़ाने हेतु मेथी दाना भी अहम भूमिका निभाता है। मेथीदाना में महिलाओं के हार्मोन बढ़ाने वाले विशेष तत्व सम्मिलित होते हैं जो निश्चित रूप से स्तन का आकार बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके लिए मेथी दाना को पानी में भीगा कर पेस्ट बना लें उसे नियमित आधा घंटा अपने स्तन में लगाएं इससे निश्चित रूप से आप के ब्रेस्ट में विकास होने लगेगा।

3) प्याज का रस भी है स्तन के लिए फायदेमंद—

सामान्य रूप से हम सब प्याज का उपयोग खाने के रूप में करते हैं लेकिन प्याज का रस का भी सार्थक उपयोग किया जा सकता है। इसके उपयोग से ब्रेस्ट में बढ़ोतरी की जा सकती है इसके लिए प्याज के रस में हल्दी और शहद मिलाकर रात को सोने से पहले अपने स्तन में लगाएं। सुबह इसे हल्के गर्म पानी से धो लें इस प्रयोग को रोज करते रहने से आपको निश्चित रूप से फायदा होगा।

4) जैतून का तेल भी है उपयोगी ब्रेस्ट के लिए –

जैतून का तेल बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन इसका उपयोग स्तन को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इसके लिए रात को सोने से पहले आधे घंटे तक अपने ब्रेस्ट की मसाज जैतून के तेल से करें। यह मसाज रोज करना होगा जिससे जल्द से जल्द फायदा मिल सके। इसे दोनों हाथों के माध्यम से करना होगा।

5) सौंफ भी है फायदेमंद—

आज तक सौंफ का उपयोग अपने पाचन क्षमता को सही करने में किया जाता रहा है लेकिन यदि आप सौंफ को पानी में 10 मिनट तक
उबालें और उस गरमा गरम सौंफ के पानी में शहद डालकर पिए तो इससे आपके शारीरिक विकास होता है, जो आपके स्तन बढ़ने में भी फायदेमंद होगा। ऐसा सौंफ मे फ्लेवेनाइड के वजह से होता है।

6) दूध का सेवन भी है आवश्यक—

दूध से कई प्रकार के पोषक तत्व प्राप्त होते हैं जो कि शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण होते हैं। दूध या दूध से बने पदार्थों जैसे दही, पनीर, मक्खन खाने से शरीर में विकास होता है इसलिए दूध का निरंतर रूप से उपयोग करें।

स्तन बढ़ाने के लिए आवश्यक है व्यायाम भी—

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए सिर्फ खानपान से ही कुछ खास नहीं होता है इसके लिए आपको आवश्यक व्यायाम भी करके जल्द ही परिणाम प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए आप पुश अप, डंबल् प्रेस, वॉल प्रेस जैसे व्यायाम करके भी अपने ब्रेस्ट की साइज में वृद्धि कर सकते हैं। शुरू शुरू में आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है पर जैसे-जैसे आपकी आदत होती जाएगी आप आसानी से यह सारे व्यायाम कर सकती हैं।

अगर आप चाहे तो किसी विशेषज्ञ की मदद भी ले सकती हैं। जिन महिलाओं को इन सारे व्यायाम के बारे में जानकारी नहीं है हम उन्हें संक्षेप में जानकारी दे रहे हैं।

  • पुश अप — पुशअप सबसे आसानी से किया जाने वाला व्यायाम है। इसे आसानी से घर पर ही कर सकते हैं। दोनों हाथों को आगे की ओर रखें और पैरों को पीछे की ओर फैला कर लेट जाए। अब शरीर को ऊपर नीचे करके व्यायाम करना होता है इससे फायदा मिलेगा।
  • बेंच प्रेस — यह भी बड़ी ही आसानी से किया जाने वाला व्यायाम है। इसमें पीठ के बल लेट जाएं अब लेटे हुए ही वजनी किसी रॉड को धीरे-धीरे उसकी जगह से उठाएं। अब रॉड को उठाकर धीरे-धीरे ऊपर और नीचे की ओर लाएं। ऐसा कम से कम 10 मिनट करें। जब आप पहली बार ऐसा करें तो याद रखें किसी जानकार के सामने ही करें जिससे सीखने में आसानी हो और कोई दिक्कत ना आ पाएगी।
  • वॉल पुश– इसे आप आसानी से घर पर ही कर सकती हैं। इसमें दोनों हाथों को दीवार पर रखकर पीछे की ओर धक्का देने की कोशिश करें। ऐसा आप 20 से 30 बार करें। इसे आप घर पर किसी भी समय कर सकती हैं और अपना शारीरिक विकास भी कर सकती हैं।

योग से ही मिल सकता है फायदा—

यदि आपको योग का शौक है तो इस मामले में भी आप योग करके अच्छा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। योग जैसे भुजंगासन, वृक्षासन, गोमुखासन से भी बेहतर परिणाम देखे जाते हैं। योग की शुरुआत 10 मिनट कर सकते हैं और उसकी समय सीमा बढ़ाकर फायदा उठाया जा सकता है।

क्या हो सकते हैं स्तन साइज कम होने के कारण—

कई बार महिलाएं अपने छोटे स्तन को लेकर चिंतित होने लगती और उनमें हीन भावना उत्पन्न होने लगती है। स्तन साइज छोटे होने के कई कारण हो सकते हैं—

  • अपने खान-पान पर ध्यान ना देना।
  • हार्मोन में बदलाव का होना।
  • तनाव के होने से हार्मोन का असंतुलन हो जाना।
  • विभिन्न प्रकार की दवाइयों के प्रभाव से भी ऐसा होना।
  • अनुवांशिकता की वजह भी हो सकती है।
  • शारीरिक बनावट की वजह से ऐसा होना।

स्तन साइज बढ़ाने के लिए आवश्यक है यह आहार—

हमारी दादी और नानी हमेशा हमें उचित खानपान की सलाह देते हैं ताकि हमारे शारीरिक बनावट सही रह सके। उनकी सलाह से हमें फायदा भी होता है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए भी उचित आहार अवश्य लेना चाहिए।

अगर आप भी अपने ब्रेस्ट साइज में इजाफा करना चाहते हैं तो आपने खाने में दूध, हरी सब्जियां, सीफूड, पपीता, फलों का सेवन सही मात्रा में करना चाहिए।

साथ ही साथ ऐसा खाना भी लेना चाहिए जो हमारे मांसपेशियों के विकास में सहायक हो।बचपन से ही खुद को हर प्रकार के खाने के लिए तैयार करना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार का नुकसान भविष्य में ना होने पाए। इसके अलावा विटामिन युक्त भोजन आहार लेना भी फायदेमंद है।

खासतौर से विटामिन बी, सी और विटामिन B3 महती भूमिका निभाते हैं। विटामिन ई स्तनों के विकास में सहयोगी होता है ज्यादा से ज्यादा विटामिन का उपयोग करें।

इसके अलावा निरंतर ब्रेस्ट में तेल की मालिश करना भी फायदेमंद है अगर आप चाहें तो जैतून, सरसों, चमेली, जोजोबा, अलसी के तेल का भी इस्तेमाल कर स्तन साइज को बढ़ाया जा सकता है। हमेशा याद रखें कि मालिश हल्के हाथों से ही की जानी चाहिए।

बचे किसी भी धोखे से—

कभी कभी आने वाले झूठे विज्ञापनों से महिलाएं धोखे में आ जाती हैं। आपने देखा होगा कि विज्ञापनों में ऐसी क्रीम का दावा किया जाता है जिससे स्तन की साइज को बढ़ाया जा सकता है। इस बात का प्रमाण प्राप्त नहीं हुआ है जिससे इस बात की पुष्टि होती हो कि किसी क्रीम की मदद से ब्रेस्ट के आकार को बढ़ाया जा सके। इससे खुद पर भरोसा करते हुए ऐसे विज्ञापनों से दूर रहें ना ही ऐसे किसी प्रोडक्ट को खरीद कर लाए जिससे आपका कोई भी लाभ ना हो पाए।

छोटे स्तन होने से ना रहे परेशान—

अगर आपके छोटे स्तन हैं तो आप बिल्कुल परेशान ना रहें। ऐसा देखा जाता है कि महिलाएं इसी बात से परेशान रहती हैं कि वह स्तन की वजह से खूबसूरत नहीं लग रही हैं। यह सच है कि बड़े ब्रेस्ट से खूबसूरती बढ़ जाती है और स्मार्टनेस नजर आती है लेकिन यदि आपने छोटे ब्रेस्ट हैं तो भी आप अपना आत्मविश्वास बरकरार रखें औरआगे बढ़े। छोटे ब्रेस्ट होने के बाद भी आप खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकती हैं।

विशेषज्ञ से ली जा सकती है सलाह –

अगर आप वाकई अपने छोटे ब्रेस्ट से परेशान हैं,तो एक बार किसी विशेषज्ञ से सलाह ली जा सकती है जो आपकी समस्या का समाधान कर सके और आपकी सहायता भी कर सके। कई बार ज्यादा परेशान होने के कारण किसी धोखे में भी आना आसान हो जाता है। ऐसे में आप खुलकर इस बारे में सोचें और किसी बहकावे में ना आए और घरेलू तरीके से ही इस समस्या का निवारण करने के बारे में सोचें।

सही कपड़ों का हो चयन—

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आरामदायक और सही कपड़ों का ही चयन किया जाए। अगर छोटे ब्रेस्ट से परेशान है तो पेडेंड ब्रा का इस्तेमाल किया जा सकता है। जो पहनने में आरामदायक हो जिसमें आपकी पर्सनैलिटी खिलकर सामने आए।

इस प्रकार से हमने जाना कि ब्रेस्ट बढ़ाने के लिए ज्यादा परेशान होने कीआवश्यकता नहीं है। अगर आप चाहें तो इन घरेलू उपायों के माध्यम से भी आप स्तन का विकास कर खूबसूरत और स्मार्ट नजर आ सकती हैं। जरूरी है कि खुद का आत्मविश्वास बनाए रखा जाए ताकि जीवन के मुश्किल समय में पीछे ना हटा जाए।

हमारे बताएं इन तरीकों से आपको निश्चित फायदा पहुंचेगा और आपका खोया आत्मविश्वास वापस आ जाएगा। लेख पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment

xxx - fuegoporno.com - noirporno.com